Zirakpur Accident News: ढकोली इलाके की एमएस एन्क्लेव कॉलोनी में एक कार ने लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मार दी. जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. टक्कर इतनी खतरनाक थी कि आगे वाली कार पलट गई और कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में कार चालक की मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक टैक्सी ड्राइवर था और यात्रियों को छोड़कर घर जा रहा था. मृतक की पहचान गांव ढकोली निवासी परमिंदर सिंह (27) के रूप में हुई है. लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार चालक को ढकोली अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
जांच अधिकारी ने बताया कि परमिंदर सिंह टैक्सी चलाता था और रात को सवारियों को छोड़ने के बाद अपने घर ढकोली जा रहा था. लोगों के मुताबिक उनकी कार के सामने एक आवारा कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने अपना संतुलन खो दिया और कार अनियंत्रित होकर घर के बाहर खड़ी दूसरी कार से टकराकर पलट गई.
जिसके बाद लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सीसीटीवी में कार की रफ्तार दिख रही है. परमिंदर की शादी नहीं हुई थी. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव वारिसों को सौंप दिया गया है.



