न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : अगर आप कार खरीदने के मूड में हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। टाटा मोटर्स ने लोकप्रिय हैचबैक कार टियागो का लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसका नाम ‘विज’ रखा गया है। विज को टियागो के एक्सटी वेरियंट पर तैयार किया गया है तो इसकी कीमत 15 हजार रूपये ज्यादा भी रखी गई है। टाटा ने ग्राहकों की जरूरतों को देखते हुए इसे डीजल और पेट्रोल दोनों वर्जन में पेश किया है। पेट्रोल वर्जन की कीमत करीब 4.50 लाख जबकि डीजल वर्जन की कीमत 5.30 लाख रूपये रखी गई है। कोशिश की गई है कि खरीदारों को नए फीचर्स के साथ ही स्पोर्टी लुक से रिझाया जाए।
अगर कार के फीचर्स के बारे में बात करें तो इसमें ड्यूल कलर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही व्हील कवर, बेरी रेड ग्रिल हॉइलाइट के अलावा काली कलर का बाहरी शीशा भी मिलेगा। जबकि सीटों के डिजाइनिंग और इंटीरियर पर भी विशेष ध्यान रखा गया है। कार में पावर विंडो, रियर पार्किंग सेंसर, मल्टी-ड्राइव मोड, टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और रिमोट सेंट्रल लॉकिंग का ऑप्शन भी दिया गया है। कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। जबकि डीजल वेरियंट के इंजन की क्षमता 1.05 लीटर है। कंपनी की कोशिश है कि दीपावली के पहले तक दूसरी कार कंपंनियों को कड़ी चुनौती दी जाए।



