ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विधानसभा चुनाव आने से पहले लगातार नेताओं का दल- बदल करने का सिलसिला जारी है। अब कांग्रेस पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस से अब नेता तरुण भंडारी ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है और उन्होंने भाजपा को अपना समर्थन दिया है।
बता दें कि पंचकूला में मुख्यमंत्री निवास पर कांग्रेस नेता तरुण भंडारी और संतोष शर्मा ने अपने समर्थकों समोेत बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी नेताओं को भाजपा का पटका पहनाकर उन्हें पार्टी में शामिल किया।

