तरनतारन- STF और तस्करों के बीच फायरिंग, एक तस्कर काबू, 5 हुए फरार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: > पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एसटीएफ टीम ने नाकाबंदी कर तस्करों पर नकेल कसने की कोशिश की। भारी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: > पंजाब में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत एसटीएफ टीम ने नाकाबंदी कर तस्करों पर नकेल कसने की कोशिश की। भारी फायरिंग के दौरान पांच तस्कर फरार हुए मगर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और करीब 500 ग्राम हेरोइन बरामद किया है।

पंजाब में फैलते नशे के साया को खत्म करने की मुहिम में लगी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल नहीं है। मगर आरोपी तस्कर भी पूरी तैयारी के साथ नशे का साया फैला रहे हैं। इसी कड़ी में एसटीएफ के पास सूचना थी कि जोगिन्दर सिंह जो 20 किलो हेरोइन तस्करी में अपने भाई के साथ बन्द था अब जमानत पर बाहर आया है और फिर तस्करी शुरू कर दी है। और जोगिन्दर अपने साथियों के साथ गाड़ी में सवार हो फीरोजपुर से तरन तारन की तरफ आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ले कोट बुडडा में नाकेबंदी की। जैसे ही फीरोजपुर की तरफ से डस्टर गाड़ी आती दिखाई दी उसे रुकने का इशारा किया। रुकने की बजाय आरोपियों ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव में टीम ने भी फायरिंग की। इस जदोजहद में इंस्पेक्ट अरुण और मनप्रीत मामूली रूप से घायल भी हो गए। वहीं पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 30 बोर पाकिस्तानी पिस्तौल, 10 जिंदा राउंड, 500 ग्राम हेरोइन , लगभग 35 लाख कैश बरामद किया।

फिलहाल इस वारदात में पांच आरोपी तस्कर फरार हो गए और पकड़ा गया जोगिन्दर से पूछताछ की जा रही है। ताकि पुलिस को आरोपी से जानकारी मिल सके और वे अन्य तस्करी पर नकेल कस सकें।

> एसटीएफ और तस्करों में मुठभेड़

> एक तस्कर काबू, पांच फरार

> हथियारों के साथ करीब 500 ग्राम हेरोइन बरामद

> आरोपी से पुलिस कर रही है पूछताछ

Watch Video

https://youtu.be/Xu4ZR8tigQQ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *