तरनतारन: नवविवाहिता की मौत, शमशान घाट से उठाया पुलिस ने महिला का शव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन के कस्बा पट्टी में एक 24 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । युवती के ससुराल वाले विवाहिता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन के कस्बा पट्टी में एक 24 साल की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । युवती के ससुराल वाले विवाहिता का शव जलाने की तैयारी में थे । विवाहिता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शमशान घाट से शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा ।

युवती के पिता ने ससुराल पर लगाया हत्या का आरोप

नवविहिता के पिता ने कहा कि उसकी बेटी ने घर वालों के मर्जी के बिना शादी की थी । शादी के बाद उसके ससुराल वाले उसे तंग करते थे । उसकी बेटी ने कई बार हत्या की आशंका जताई थी । मृतका के पिता ने कहा कि उसके ससुराल वालों ने ही उसकी बेटी की हत्या की है ।

Watch Video

https://youtu.be/S4JlWE7X2X8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *