Tarn Taran Murder: तरन तारन के फ़तेहाबाद में रात को अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली, मौके पर मौत, जागरण देखकर लौट रहा था व्यक्ति

Tarn Taran Murder: तरन तारन ज़िले के फ़तेहाबाद गाँव बुधवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना…

Tarn Taran Murder: तरन तारन के फ़तेहाबाद में रात को अज्ञात हमलावरों ने युवक को मारी गोली, मौके पर मौत, जागरण देखकर लौट रहा था व्यक्ति

Tarn Taran Murder:

तरन तारन ज़िले के फ़तेहाबाद गाँव बुधवार रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की पहचान रवि सिंह (उम्र लगभग 22 वर्ष), पुत्र चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। परिवार के लोंगों ने बताया कि, रवि सिंह कल रात करीब 2 बजे एक जागरण देखकर घर लौट रहा था। फ़तेहाबाद गाँव में ‘बाबा करम शाह दातान’ के पास, रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर गोलियाँ चला दीं। जिससे उसकी मौके (Tarn Taran Murder) पर ही मौत हो गई।

इस घटना के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। मामले को लेकर गोइंदवाल साहिब थाने की पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है। पुलिस मौके पर पहुँचकर सबूत जुटा चुकी है और अज्ञात हमलावरों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Indian Ship Drone Attack: भारतीय झंडे वाले जहाज़ पर होर्मुज में हुए ड्रोन हमला

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *