ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन के गांव सरहाली में बारहवीं कक्षा के एक छात्र ने परीक्षा में फेल होने पर घर के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली | गांव सरहाली के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र 17 वर्षीय जगजीत सिंह ने जब अपना परीक्षा परिणाम देखा तो फेल होने के कारण वो तनाव में आ गया |जब जगजीत ने आत्महत्या की तब घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था उसके परिजन जालंधर में अपने किसी रिश्तेदार के पास गए हुए थे | दूसरी तरफ जगजीत सिंह के परिजन इस आत्महत्या के पीछे पंजाब सरकार और शिक्षा विभाग की गलत नीतियां बता रहे हैं |
मृतक छात्र जगजीत सिंह के रिश्तेदार कश्मीर सिंह और लखविंदर सिंह ने कहा कि सरकार और शिक्षा विभाग की गलत नीतियों के कारण इस बार बारहवीं का रिजल्ट बेहद खराब आया है स्कूल में छात्रों को मार्च-अप्रैल माह में पढ़ने के लिए दी जाने वाली किताबें अक्टूबर-नवंबर महीने में दी गई | जिला तरनतारन में शिक्षकों की 45 प्रतिशत की कमी ने सही कसर निकाल दी सरकार की गलत शिक्षा नीतियों का खामियाजा अब छात्रों को भुगतना पड़ रहा है |
छात्र ने पंखे से लटककर की आत्महत्या
परीक्षा में फेल होने पर तनाव में था छात्र
परिजनों ने लगाया सरकार और विभाग पर आरोप
शिक्षा विभाग की गलत नीतियों के कारण की हत्या

