Tarapith Hotel Fire: बंगाल के तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

पश्चिम बंगाल, 17 अगस्त पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ के होटल में सुबह आग लग गई। जिसमें 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई।…

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल, 17 अगस्त

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ के होटल में सुबह आग लग गई। जिसमें 7 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। जबकि कईं अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा मृतकों की पहचान की जा रही है।

हादसा सावन सोमवार के दिन हुआ, जब तारापीठ मंदिर में श्रद्धालु दर्शन औऱ पूजा करने के लिए पहुंचे हुए थे।होटलों में भी बड़ी संख्या में श्रदधालु ठहरे हुए थे।बताया जा रहा है कि होटल में आग लगते समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे।

सुबह करीब 5 बजे लगी आग

पुलिस के अनुसार, तारापीठ मंदिर के पास स्थित चार मंजिला होटल के ग्राउंड फ्लोर पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे आग लगी। शुरुआती रिपोर्टों में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है।रिसेप्शन या ग्राउंड फ्लोर के हिस्से में लगी आग देखते ही देखते होटल के अन्य हिस्सों तक फैल गई। धुआं कमरों में भरने से अंदर सो रहे श्रद्धालुओं को बाहर निकलने में परेशानी हुई।

दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

हादसे के बाद होटल की सुरक्षा व्यवस्था और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन की ओर से विस्तृत जांच के बाद ही आग की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

 अन्य खबरें जानें –

Bihar Temple Stampede:बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कईं घायल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *