दूसरे टी-20 में भारत की लाजबाव जीत, श्रीलंका को 88 रन से हराया

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: भारत ने इंदौर में हो रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 88 रन से हरा दिया है रोहित शर्मा ने…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: भारत ने इंदौर में हो रहे दूसरे टी-20 मैच में भारत ने श्रीलंका को 88 रन से हरा दिया है रोहित शर्मा ने धुंआदार पारी खेलते हुए 35 गेंदों में शतक जड़ दिया जिसकी मदद से भारत विशाल स्कोर खड़ा करने में सक्षम रहा | चहल ने 4 विकेट लिए और कुलदीप ने 3 विकेट लिए जिसके चलते आसानी से मैच अपनी झोली में डाल लिया ।

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 में कई रिकॉर्ड रोहित शर्मा के बल्ले से बरसेंगे । लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा ने वह कारनामा कर दिखाया, जो उनसे पहले सिर्फ एक ही बल्लेबाज कर सकता है । होल्कर के स्टेडियम में रोहित शर्मा के बल्ले ने लंकाई गेंदबाजों पर ऐसा हमला बोला कि लंकाई त्राहिमाम-त्राहिमाम कर उठे । इस कारनामे के साथ रोहित शर्मा टी-20 के किंग बन गए ।

भारत ने सीरीज के दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका को 88 रन से हरा दिया। मेजबान टीम से मिले 261 रन के टारगेट के जवाब में मेहमान टीम 17.2 ओवर में 9 विकेट पर 172 रन ही बना सकी। श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज बैटिंग करने नहीं उतरे। चहल ने 4 तो कुलदीप यादव ने 3 विकेट लिए। इससे पहले भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 260 रन बनाए थे। जिसमें रोहित शर्मा ने 118 और लोकेश राहुल ने 89 रन की इनिंग खेली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *