HISAR के महावीर स्टेडियम में बना सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट का ट्रेक उखडा, डेढ करोड की लागत से हुआ था निर्माण

हिसार, 27 जुलाई हिसार के महावीर स्टेडियम में सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट डेढ़ करोड़ की लागत से बनाया था। लेकिन यह ट्रैक अब उखड़ गया है।…

HISAR

हिसार, 27 जुलाई

हिसार के महावीर स्टेडियम में सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट डेढ़ करोड़ की लागत से बनाया था। लेकिन यह ट्रैक अब उखड़ गया है। इसे विभाग द्वारा रिपेयर भी करवाया गया था, उसके बाद भी यह उखड़ गया। बताया जा रहा है इसके निर्माण में डेढ करोड की लागत आई थी। यह सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट नया बनते ही टूट गया था और बाद में इसे रिपेयर कर दिया गया।अब दूसरी बार भी  कोर्ट उखड़ गया । ऐसे में ट्रैक बनाने वाले पर भी सवालिया निशान खडे हो रहे है कि ये ट्रेक इतनी जल्दी क्यों उखड़ा है।

बताया जा रहा है कंपनी को खेल विभाग ओर से पेमेंट मिल चुकी है। बारिश का पानी ट्रेक में जहां से लगा है, वहीं से उखड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन (HOA) ने हरियाणा सरकार के खेल विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया (IAS) को पत्र लिखकर तत्काल तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों एवं एजेंसियों पर कार्रवाई की मांग की है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल और महासचिव कृष्ण पंवार ने कहना है कि इतनी जल्दी खराब होना बेहद चिंता का विषय है। इससे निर्माण कार्य की गुणवता पर सवाल उठते है।

अन्य खबरें जानें –

Former MP Tarlochan Singh to Be Honoured with the Dr. Ratan Singh Jaggi Memorial Award Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *