मुक्तसर: पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री प्रकाश सिंह बादल ने SYL मुद्दे पर कहा की सूबे का पानी है, किसी भी हालात में हरियाणा को नहीं मिलना चाहिए उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अपने स्टैंड पर कायम है। इसके अलावा किसानों की खुदकुशी को लेकर भी कैप्टन सरकार पर निशाना साधते नजर आए साथ ही अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले की भी निंदा की।
एसवाईएल की राजनीति हो या फिर किसानों का मुद्दा प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। दरअसल लंबी दौरे के दौरान पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने एसवाईएल के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार पर निशाना तो साधा ही साथ ही कहा कि पंजाब के पास पानी नहीं है, ऐसे में पानी अगर बांटा गया तो स्थिति खराब हो जाएगी। उन्होंने साफ किया अकाली दल एसवाईएल के मुद्दे पर अपने स्टैंड पर कायम है।
इतना ही नहीं प्रकाश सिंह बादल ने प्रदेश में हो रहे किसानों की खुदकुशियों पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि किसानों का खर्च ज्यादा है और आमदनी कम हो गई है। इसके लिए सरकार ठोस कदम उठाए ।
इसके अलावा बेअदबी के मामले पर भी बादल ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती लोग धर्म को बदनाम कर दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। इस पर सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए
बादल ने अमरनाथ यात्रा पर हुए हमले की भी निंदा की उन्होंने कहा कि इसके लिए केंद्र को ठोस कदम उठाने चाहिए।
पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बाद अपने विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों दौरा किया। इस दौरान बादल ने मृतक के परिजनों से भी मुलाकात की और अफसोस प्रकट किया।
