हरियाणा में स्वाइन फ्लू का कहर, स्वाइन फ्लू ने ली 10 लोगों की की जान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लगातार बढ़ रही ठंड से जहां आम लोगों का जीना मुहाल हो रखा है | तो वहीं अब ठंड में स्वाइन फ्लू…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लगातार बढ़ रही ठंड से जहां आम लोगों का जीना मुहाल हो रखा है | तो वहीं अब ठंड में स्वाइन फ्लू ने भी अपने पैर पसारने शुरु कर दिये हैं | बीते 10 दिनों में हरियाणा के दो जिले भिवानी और हिसार में स्वाइन फ्लू ने 10 लोगों की जिंदगी ले ली | दो जिलों में स्‍वाइन फ्लू की दस्‍तक सर्दी के मौसम के कारण बाकि जिलों को भी अपनी जद में ले सकती है | बीते 10 दिनों में स्वाइन फ्लू से हुई मौत के इन आंकड़ों को देखकर स्वास्थ्य विभाग सकते में है |

बहरहाल स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश मुख्यालय और जिला प्रशासन ने सिविल सर्जन से स्वाइन फ्लू से मौत होने के मामले की रिपोर्ट मांगी है। वहीं इन मौतों के आंकडों को देखते हुए भी स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को जागरुक करने के लिए किसी प्रकार का कोई जागरुकता अभियान नहीं चलाया जा रहा | ऐसे में सरकार पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Watch Video 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *