पंचकूला, 14 सितंबर
पंचकूला नेशनल हाईवे यमुनानगर पर पंचकूला के मौली के पास गांव टाबर के पास स्विफ्ट कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर जिसमें पांच लोग चार युवक औऱ 1 युवती सवार थी। जिसमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है।जिसमें दो युवकों की हालत ज्यादा गंभीर बताते हुए दोनों घायलों को सेक्टर-32 अस्पताल चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों और मृतकों को गाड़ी से बाहर निकाला। सभी घायलों को सेक्टर -6 अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों को सेक्टर 32 हॉस्पिटल रेफर किया गया है।मृतक युवती जिसका नाम दिव्या बताया जा रहा है जो कि शहजादपुर की रहने वाली है और मोहाली पंजाब में एक प्राइवेट नौकरी करती है। पुलिस बाकि घायल युवक और मृतकों की पहचान करने में जुट गई है।
अन्य खबरें जानें-



