16 फरवरी को होगा शपथ ग्रहण समारोह, आप के सिवा किसी को न्योता नहीं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजधानी दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। अरविंद केजरीवाल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: राजधानी दिल्ली के चुनावी रण में आम आदमी पार्टी एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें मिली हैं, बीजेपी को 8 सीटें मिली हैं जबकि कांग्रेस अपना खाता नहीं खोल सकी. खास बात तो यह रही कि कांग्रेस की 67 सीटों पर जमानत जब्त हो गई। आम आदमी पार्टी को दिल्ली में 54 फीसदी वोट मिले हैं। बतादें कि 2015 के मुकाबले बीजेपी का वोट शेयर 32 से बढ़कर 38 तक पहुंचा, हैं। लेकिन इससे उसकी सीटें ज्यादा नहीं बढ़ीं हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल का 16 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा यह शपथ ग्रहण समारोह 10 बजे आयोजित किया जाेगा।

आम आदमी पार्टी को मिली 62 सीटें

दिल्ली विधानसभा चुनावों में मिली शानदार जीत के बाद आम आदमी के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने  कहा कि, दिल्ली में पहली बार काम की राजनीति को सम्मान मिला है। दिल्ली की जनता ने AAP को लगातार दूसरी बार जिता कर उनकी झोली में जीत डाल दी। मनीष सिसोदिया ने कहा कि,दिल्ली के लोग काम को पसंद करते हैं। और दिल्ली की राजनीति का विकास मॉडल सिर्फ केजरीवाल के पास है।

बिजली-पानी देना ही असली देशभक्ति
वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि, लोगों को सस्ती बिजली और पानी उपलब्ध कराना ही असली देशभक्ति है, बीजेपी को दिल्ली के लोगों ने यही संदेश दे दिया है कि अरविंद केजरीवाल ही दिल्ली का बेटा है।
 बीजेपी नेताओं के विवादित बयान
इससे पहले अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के रिठाला में चुनावी सभा में भीड़ से बोल रहे था कि, देश के गद्दारों को “गोली मारो,गोली मारो। साथ ही बीजेपी संसद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल की तुलना एक आतंकी से की थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *