ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: निर्भया के बलात्कारियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग को लेकर पिछले 13 दिन से अनशन पर बैठी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल कीतबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें एलएनजेपी हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।
डॉक्टरों ने बताया कि स्वाति मालीवाल का यूरिक एसिड बढ़ा हुआ था और वाइटल पैरामीटर फ्लक्चुएट कर रहा था. इसकी वजह से उन्हें तुरंत एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल, सुबह वह बेहोश हो गई थीं लिहाजा उन्हें अस्पताव में भर्ती कराने का फैसला लिया गया।
बीजेपी महिला सांसदों को लिखी चिट्ठी
वहीं स्वाति मालीवाल से जुड़े लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार का कोई भी नुमाइंदा राजघाट नहीं पहुंचा था, इससे वह काफी व्यथित थीं उन्होंने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

