ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू-कश्मीर में शोपिया के नगीशरा इलाके में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स कैंप के नजदीक संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर सुरक्षा बलों ने फायरिंग कर इलाके की घेराबंदी कर दी है। सूत्रों के अनुसार नगीशरां इलाके में सेना के 34 आरआर कैंप के बाहर जवानों ने कुछ संदिग्ध मूवमेंट देखी।
इस पर कैंप की सुरक्षा में तैनात संतरी ने किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए हवाई फायरिंग की, जिसके बाद सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सैनिकों ने कैंप के आसपास के इलाके के घेर लिया।

