न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : साइबर सिटी गुरूग्राम के रेयान इंटरनेशनल में सात साल के छात्र प्रद्युमन की हत्या के बाद भी मैनेजमेंट का अड़ियल रवैया जारी है। प्रद्युमन की हत्या के बाद स्कूल की प्रिंसिपल नीरजा बत्रा को सस्पेंड तो कर दिया गया था। लेकिन एकबार फिर नीरजा बत्रा को गुरूग्राम के सेक्टर 40 स्थित स्कूल में शिक्षक नियुक्त किया गया है। जबकि प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगे हुए हैं।
प्रद्युमन की हत्या के बाद रेयान इंटरनेशनल स्कूल के मालिक और ट्रस्टी पिंटो परिवार की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई थी। ऑग्स्टिन पिंटो उसकी पत्नी ग्रेस और बेटे रेयान ने बेल के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस मामले की सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी। आपको बता दें कि 8 सितंबर को क्लास दो के छात्र प्रद्युमन ठाकुर की हत्या कर दी गई थी। उसका शव स्कूल के टॉयलेट में मिला था।
