ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जींद उपचुनाव के दौरान चौटाला परिवार में बढ़ी आपसी लड़ाई पर अब विपक्ष भी दुष्यंत और दिग्विजय के खिलाफ आ गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जींद से प्रत्याशी रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत में बीजेपी सरकार के साथ दुष्यंत और दिग्विजय पर भी जमकर भड़ास निकाली।
सुरजेवाला ने जहां जींद उपचुनाव के बाद 90 दिन के भीतर प्रदेश की बीजेपी सरकार के गिरने की बात कही। वहीं, उन्होंने दुष्यंत और दिग्विजय पर भी ओपी चौटाला के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया |
Watch Video
