6 महीने में बदलेगी इस जिले की सूरत, जानें क्या होंगे बदलाव

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर की अगले 6 महीनों में सूरत बदलने जा रही है। इस बात का दावा मेयर मदन चौहान ने किया है। उन्होंने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: यमुनानगर की अगले 6 महीनों में सूरत बदलने जा रही है। इस बात का दावा मेयर मदन चौहान ने किया है। उन्होंने कहा कि, शहर में गरमाती पार्किंग की समस्या को आने वाले 6 महीनों के अंदर दूर कर दिया जायेगा, इसके लिए भगत सिंह चौक से रेलवे स्टेशन तक बिजली के पोल अंडरग्राउंड किये जायेंगे।

शहर में लगने वाली सब्जी की रेहड़ियों के लिए वेंडिंग जोन बनाया जायेगा, जहां पर सभी सब्जी विक्रेताओं को शिफ्ट किया जायेगा। शहर में खुली मीट की दुकानों के लिए शहर से दूर स्लाटर हाउस बनाया जा रहा है और जल्द ही शहर को चारों तरफ से कवर करने के लिए चार भव्य द्वार भी बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *