ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिय़ा न्यूजमहाराष्ट्र में राजनीतिक संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, आज सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की याचिका पर सुनवाई हुई। बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे तक इस मामले में अदालत में तीखी बहस भी हुई, जिसके बाद कोर्ट ने कल तक के लिए सुनवाई टाल दी है।
रोहतगी ने कहा सात दिन में फ्लोर टेस्ट नहीं हो सकता
अपनी बहस के दौरान मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि राज्यपाल ने फ्लोर टेस्ट के लिए 14 दिन का वक्त दिया था, रोहतगी ने कहा कि प्रोटेम स्पीकर के बाद स्पीकर का चुनाव जरूरी है। रोहतगी ने अपनी बात अदालत में रखते हुए कहा कि अगले सात दिन में फ्लोर टेस्ट नहीं हो सकता है।

