ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:-अयोध्या मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 नवंबर तक सभी उच्च अधिकारीयों की छुट्टी रद्द कर दी है। बताया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर यह कदम लिया गया है और सभी अधिकारीयों को मुख्यालय में बने रहने के आदेश दिए गए हैं। संवेदनशील मामले पर योगी सरकार ने रामनगरी अयोध्या में 10 दिसम्बर तक धारा 144 लागू कर दी है। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या मामले की अंतिम सुनवाई थी।
दोने पक्षो के वकीलो मे बहस
सुप्रीम कोर्ट की अंतिम सुनवाई में मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने, हिन्दू पक्ष के वकील पीएन मिश्रा के अनुवाद पर कई सवाल उठाये। राजीव धवन ने हिन्दू पक्ष की दलीलों पर तंज कस्ते हुए उसे मूर्खतापूर्ण कहा। राजीव धवन ने कहा कि इनको भूमि कानून की उचित जानकारी नहीं है, जिस कारण अदालत में बहस और बढ़ गयी। हिन्दू पक्ष के वकील पीएन मिश्रा ने राजीव धवन का जवाब देते हुए कहा की, “मैंने भूमि कानून पर दो किताबें लिख डाली है और आप कहते है की हमे जानकारी नहीं है” , जिस पर टिप्पणी करते हुए राजीव धवन ने कहा की इन किताबो पर आप पीएचडी कर लें, बेहतर होगा।
राजीव धवन ने अपनी दलीलें पेश करते हुए कहा कि, हिन्दू पक्ष के पास मंदिर बनने का कोई सबूत नहीं है। धवन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि, यदि हिंदू पक्ष 1885 से मंदिर बनाने के लिए सबूत साबित करने में सक्षम हैं तो हमारा भी दोसो वर्षो से इस पर अधिकार है।
खत्म हुयी अयोध्या सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट में 40 वें दिन अयोध्या मामले की अंतिम सुनवाई खत्म हुयी है। सुप्रीम कोर्ट ने अपना लिखित फैसला जमा करने के मोल्डिंग ऑफ रिलीफ से तीन दिन का समय लिया है।
दिवाली के दीयों से सजेगा अयोध्या
बुधवार को सुप्रीम कोर्ट की वहीँ सुनवाई के बाद कुछ ही दिनों में आने वाले दिवाली उत्सव की भी अयोध्या में जोर-शोर से तैयारी चल रही है।
इस बार अयोध्या की चक्का चोंध देखने वाली होगी। बतां दे कि, इस बार सरयू नदी 5 लाख 51 हजार दीपों से जगमगाने वाली है।अयोध्या फैसला और दिवाली उत्सव के मद्देनजर योगी सरकार ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती भी अयोध्या मे की है।



