लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: 12 जनवरी का दिन आप याद कर लीजिये क्योंकि आज से पहले यह भारत के इतिहास में कभी नही हुआ। जी हाँ, बात इतिहासिक इस लिए क्योंकि न्याय करवाने वाला जब खुद न्याय की मांग करे तो बात इतिहासिक होगी ही, क्योंकि देश में पहली बार न्यायपालिका में ऐसी स्थिति देखी गई जहाँ चीफ जस्टिस के बाद दूसरे सबसे सीनियर जज जस्टिस चेलमेश्वर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का प्रशासन ठीक तरीके से काम नहीं कर रहा है,।
अगर ऐसे चलता रहा तो लोकतांत्रिक परिस्थिति ठीक नहीं रहेगी इसके साथ तीन अन्य सीनियर जज रंजन गोगोई, मदन बी लोकुर, कुरियन जोसफ भी मीडिया से मुखातिब हुए उन्होंने कहा कि चार महीने पहले हम सभी ने चीफ जस्टिस को एक पत्र लिखा था,जो कि प्रशासन के बारे में था,जिसमे हमने कुछ मुद्दे उठाये थे लेकिन उन मुद्दों को अनसुना कर दिया गया ये सब लोकतंत्र के लिए खतरा है।
इसके साथ मौजूदा केन्द्र सरकार ने साफ कहा है कि वह इस मामले में दखल नहीं देगी, न्यायतंत्र खुद इस मामले को सुलझाए,कानून राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने कहा कि हमारे न्यायतंत्र को विश्व में सम्मानित नजरों से देखा जाता है यह स्वतंत्र है और अपने मामले खुद सुलझा सकता है यह सुप्रीम कोर्ट का आंतरिक मामला है। बात यह है कि जज ही दयनीय स्थिति में है। तो आम जनता कैसे न्यायव्यवस्था पर विश्वास करेगी, क्योंकि जिसके भरोसे देश न्याय की मांग करता है। आज वही न्यायधीश जनता से फैसला करने की बात कर रहें है।
क्योंकि अगर समय के अनुसार देखा जाये तो देश में कार्यपालिका,विधायिका और मीडिया पर तो सवाल उठते ही हैं लेकिन इन सब को बांध के रखने वाली न्यायपालिका पर पहली बार सवाल उठे है। फ़िलहाल देखना होगा की चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा इस पूरे मामले पर क्या कुछ कहते है जिससे लोगों का विश्वास न्यायव्यवस्था पर बना रहे।



