ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भारत और फ़्रांस के बीच हुए राफेल विमान घोटाले को लेकर आज (14 दिसंबर ) को सुप्रीम कोर्ट ने अहम् फैसला सुनाया | कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए राफेल सौदे के खिलाफ दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया | सीजेआई ने सुनवाई के दौरान कहा है कि इस सौदे की प्रक्रिया में सुप्रीम कोर्ट को कोई भी गड़बड़ी नहीं मिली है |
इसलिए इसकी एसआईटी जांच नहीं होगी साथ ही कहा कि राफेल विमान की गुणवत्ता पर कोई शक नहीं है | देश को अच्छे विमानों की जरूरत है तो राफेल डील पर सवाल क्यों ? आपको बता दे कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई द्वारा तलब करने पर वायुसेना के अधिकारी भी कोर्ट पहुंचे थे | एयर वाइस मार्शल चलपति कोर्ट नंबर एक में मौजूद थे |

