ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आज सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल के मुद्दे पर सुनवाई हुई, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस समस्या का समाधान निकालना चाहिए। इसी के चलते कोर्ट ने केंद्र सरकार सहित पंजाब और हरियाणा को चार महीने का समय दिया है।
दरअसल, केंद्र सरकार की तरफ से कोर्ट में कहा गया कि आपसी बातचीत से समाधान निकालने के लिए उन्हें 3 महीने का समय चाहिए। वहीं, केंद्र सरकार ने कहा कि हम दोनों राज्य सरकारों यानी (हरियाणा सरकार और पंजाब सरकार) के संपर्क में है और बातचीत लगातार चल रही है।
जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप तीन नहीं, बल्कि चार महीनों का समय लीजिये, लेकिन इस मुद्दे का समाधान जरूर निकालें। वहीं, हरियाणा सरकार ने कहा कि इस मामले में एक टाइम लाइन होना चाहिए। ऐसा न हो ये मामला अंनत काल तक चलता रहे।


