दस्तार पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर भड़के सिख, कहा ये…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुप्रीम कोर्ट के जज के द्वारा दस्तार पर की गई टिप्पणी का मामला गर्माया जा रहा है। सिख जगत में इस टिप्पणी को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुप्रीम कोर्ट के जज के द्वारा दस्तार पर की गई टिप्पणी का मामला गर्माया जा रहा है। सिख जगत में इस टिप्पणी को लेकर काफी रो पाया जा रहा है। सिख जत्थेबंदियों का कहना है कि दस्तार सिखों के पहरावे का हिस्सा है। भारत में ही दस्तार पर किसी किस्म का भ्रमित होना हैरानी करने वाली बात है।

Supreme Court

 

दरअसल साइकिल एसोसिएशन की तरफ से हेलमेट पहनने की शर्त को सिख साइकिलिस्ट ने हेलमेट पहनने से मना कर दिया। उसने अदालत को बताया था कि सिखों के लिए हेलमेट पहनना लाजमी नहीं है। पटीशन की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जजों ने सवाल किया कि क्या दस्तार सिखों के लिए लाजमी है या सिर्फ सिर ढकने का साधन ही है।

turban

इस मामले पर शिरोमणी कमेटी के प्रधान गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने बताया कि दस्तार सिखों की पहचान है और ये सिखों को सुरक्षा प्रदान करती है। साथ ही उन्होने कहा कि दस्तारधारी सिख  हैलमेट पहनने की कोई जरूरत नहीं है। युद्ध के समय भी सिखों ने दस्तार पहन कर ही लड़ाई लड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *