ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: कैनेडा में सुप्रीम कोर्ट ने काम करने वालों के हक में एक बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि यदि कोई काम करने वाला व्यक्ति काम करने वाले स्थान पर जख्मी हो जाता है तो उसके ठीक हो जाने तक की सारी जिम्मेवारी रोजगारदाता उसको वाजिब रोजगार मुहैया करवाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद प्रवासियों को खास तौर पर इस फैसला का फायदा होगा।
बता दें कि ये फैसला ऐलन कैर्न नाम के व्यक्ति के कारण लिया गया। क्योकि वो काम करने के दौरान जख्मी हो गया था। जब उसकी सेहत में सुधार आया तो उसके रोजगारदाता ने रोजगार देने से इंकार कर दिया। 
रोजगारदाता ने उसको कहा कि वो पहले जैसा काम करने के लायक नहीं है। जिस कारण उसने इस पर मुकद्दमा लड़ा और कोर्ट ने उसके हक में फैसला सुनाया।
