नवरात्रि के पहले सनी लियोनी का यह अवतार देखकर सन्न रह गए लोग

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : सनी लियोनी ने कहा ‘इस नवरात्रि खेलो, मगर प्यार से’ और सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया। दरअसल सनी लियोनी जाने-अनजाने में विवादों…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : सनी लियोनी ने कहा ‘इस नवरात्रि खेलो, मगर प्यार से’ और सोशल मीडिया पर हंगामा हो गया। दरअसल सनी लियोनी जाने-अनजाने में विवादों में रहती हैं। इस बार सनी लियोनी का एड उनके लिए मुसीबत बनकर आया। गुजरात के एक कंडोम निर्माता कंपनी ने नवरात्रि की शुभकामना देने के लिए होर्डिंग्स लगवाए। सनी लियोनी की तस्वीर वाली इस होर्डिंग्स में भले ही कंडोम की फोटो ना हो, लेकिन इसकी टैगलाइन से विवाद खड़ा हो गया। तस्वीर के सामने आते ही इसकी टैगलाइन पर विभिन्न धार्मिक संगठनों ने कड़ा ऐतराज जताया।

संगठनों का आरोप है कि कंपनी नवरात्रि की आड़ में युवाओं को पथभ्रष्ट कर रही है। युवाओं को कंडोम इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सबसे बड़ा विवाद एड के टैगलाइन पर हुआ है, जिसमें लिखा गया है ‘इस नवरात्रि खेलो, मगर प्यार से।’ दूसरी तरफ इस एड के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली। दरअसल कंपनी की ब्रांड एंबेस्डर सनी लियोनी हैं और वो पोर्न स्टार भी रह चुकी हैं। इसलिए हंगामा मचना लाजिमी था। संगठनों का कहना है कि अगर होर्डिंग्स नहीं हटाए गए तो जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *