तो क्या, हॉट सनी लियोनी का बॉलीवुड में खत्म हो जाएगा करियर!

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हॉट एक्टर सनी लियोनी का बॉलीवुड में करियर हो गया है। और इसका कारण बना है उनका खूबसूरत चेहरा, जिससे उन्होंने…

न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : हॉट एक्टर सनी लियोनी का बॉलीवुड में करियर हो गया है। और इसका कारण बना है उनका खूबसूरत चेहरा, जिससे उन्होंने लाखों लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। शायद सनी के चेहरे पर कोई गहरा जख्म हो गया है, जिसके कारण वो प्लास्टिक सर्जरी करवा रही हैं। अगर आप उनकी तस्वीर देखकर ऐसा सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल, एक नई फिल्म की शूटिंग को लेकर सनी ने चेहरे पर कुछ लगाया है और उसकी तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।

सनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो पोस्ट करके कैप्शन लिखा है, ”Something like you have never seen before – prosthetics for my next amazing project.” सनी को अपनी फोटो पोस्ट करने भर की देरी थी कि उस पर 96 हजार से ज्यादा लोगों के लाइक आ गए हैं। कई लोग तो बाकायदा कमेंट करके सनी से कारण पूछ रहे हैं। दरअसल, फिल्मों के साथ ही सनी सोशल साइट्स पर भी बेहद लोकप्रिय हैं। उनके हर पोस्ट को हजारों लोग लाइक करते हैं। वहीं सनी अपनी हर फिल्म से जुड़ी कोई ना कोई फोटो भी शेयर करती रहती हैं।

दरअसल, पॉर्न स्टार के रूप में करियर शुरू करने वाली सनी लियोनी आज बॉलीवुड में एक सेलेब्रिटी बन चुकी हैं। हाल ही उनके एक आइटम सांग को संजय दत्त की फिल्म ‘भूमि’ से हटा दिया गया। हुआ यह कि सेंसर बोर्ड ने इस गाने को हटाने के लिए कहा था, जिसके बाद फिल्म निर्माण से जुड़े लोगों ने गाने को हटाने का फैसला कर लिया। बावजूद सनी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। उनके पास अभी भी कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिनके लिेए वो तैयारी कर रही हैं। 

आपको बता दें कि सनी लियोनी अपनी अगली फिल्म ‘तेरा इंतजार’ के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में सनी के साथ अरबाज खान भी होंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में सनी को रोल सबसे अलग है। हालांकि सनी को बार-बार किसी ना किसी कारण लोगों के विरोध का सामना भी करना पड़ता है। पिछले दिनों उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी बहुत खिंचाई भी की गई थी। लेकिन इन सबका सनी पर कोई फर्क नहीं पड़ता है, वो सारा फोकस अपने प्रोजेक्ट्स पर लगा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *