अयोध्या में रिव्यू पिटीशन पर सुन्नी वक्फ बोर्ड का बड़़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अयोध्या मामले में आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सुन्नी वक्फ बोर्ड ने एक बैठक की, बोर्ड की इस बैठक में 7 में से…

ऑनलइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अयोध्या मामले में आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर सुन्नी वक्फ बोर्ड ने एक बैठक की, बोर्ड की इस बैठक में 7 में से 6 सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन नहीं दाखिल करने की बात कही। बैठक के दौरान एक सदस्य ने इसका विरोध किया, तो बहुमत में फैसला लिया गया कि, सुन्नी वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन दाखिल नहीं करेगा। फिलहाल इस बात को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं कि, मस्जिद के लिए 5 एकड़ जमीन ली जाएगी या फिर नहीं ली जाएगी। इस दौरान अब्दुल रज्जाक ने कहा कि जमीन के मासले पर अभी फैसला नहीं किया गय है। सुन्नी वक्फ बोर्ड की अगली बैठक में बोर्ड इस पर चर्चा करेगा।

दो खेमों में बंटा सुन्नी वक्फ बोर्ड

बतादें सुन्नी वक्फ बोर्ड के चेयरमैन जफर फारूकी इससे पहले ही अपनी राय रख चुके हैं। कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को सुप्रीम कोर्ट का फैसला मान लेना चाहिए। जानकारी के मुताबिक ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के रिव्यू पिटीशन में जाने के बाद अब सुन्नी वक्फ बोर्ड दो खेमों में बंट गया है। एक खेमा खुलकर पिटीशन दाखिल करने के पक्ष में है, तो दूसरी तरफ कई लोग रिव्यू पिटीशन के पक्ष में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *