संगरूर में सुनील जाखड़ ने अदा किया कैप्टन अमरिंदर का रोल, बाटें कर्ज मुक्ति सर्टीफिकेट

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किसान कर्ज माफी के चौथे सूबा समागम में कैप्टन अमरिंदर सिंह तो नहीं पहुंच सकें फिर उनकी जगह पार्टी के सूबा प्रधान और…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: किसान कर्ज माफी के चौथे सूबा समागम में कैप्टन अमरिंदर सिंह तो नहीं पहुंच सकें फिर उनकी जगह पार्टी के सूबा प्रधान और गुरदासपुर सांसद के मैंबर सुनील जाखड़ ने किसानों को कर्ज मुक्ति सर्टीफिकेट बाटें। गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 6 जिलों में करीब 73,748 किसानों का 485,69 करोड़ रूपए का कर्जा माफ करने का दावा किया है।

Sunil jakhar

इसके साथ ही चार किश्तों में कुल 1,76,938 किसानों का सहकारी बैंकों का कर्जा माफ करने का दावा कर चुकी है। पर जब संगरूर में किसान कर्ज माफी की चौधी किश्त जारी करनी थी तो वहां पर पहुंच ना सकें। उन्होने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होने बताया कि हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी होने के कारण वो पहुंच ना पाएंगे। समागम में इनकी कमी को पूरा सुनील जाखड़ ने किया।

captain amarinder singh sunil jakhar

हालांकि कुछ दिनों से कैप्टन अमरिंदर और सुनील जाखड़ के बीच नाराजगी का मुद्दा चल रहा है। पर सूबा प्रधान सुनील जाखड़ ने इस बात का खंडन करते हुए कहा कि उनको संगरूर कैप्टन अमरिंदर ने ही भेजा है। दरअसल सुनील जाखड़ कैप्टन अमरिंदर को मिलने के लिए चंडीगढ़ उनके दफ्तर पहुंचे थे पर दफ्तर के बाहर ही उनका मोबाइल ले लिया गया था जिस कारण वो काफी नाराज चल रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *