ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बठिंडा में कन्वेंशन के मंच से आम आदमी पार्टी विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने लोगों को संबोधित किया | जहां, उन्होंने कन्वेंशन में पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद किया | खैरा ने कहा कि आपने साबित किया कि सच्चाई का बोलबाला है | आप लोगों के प्यार ने हमेशा ताकत बढ़ाई है |
नेता विपक्ष के पद से हटाने पर दुख
खैरा ने कहा कि उन्हें नेता विपक्ष के पद से हटाने पर दुख हुआ है | लेकिन अब नेता विपक्ष का पद काफी पीछे रह गया है | ऐसे कई पद पंजाब के लोगों के लिए कुर्बान हैं | खैरा ने कहा कि उनका उद्देश्य सूबे के लोगों की सेवा करना है |
दिल्ली की नालायक नीतियों से पार्टी की हार
खैरा ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले लिए गए फैसले, अगर पंजाब में ही होते तो यहां आम आदमी पार्टी की सरकार होती | लेकिन दिल्ली की नालायक नीतियों की वजह से ही आम आदमी पार्टी की हार हुई | हालांकि हार के बावजूद दिल्ली ने कोई सबक नहीं लिया | लेकिन अब हम मिलकर पंजाब के हक में फैसला करेंगे |
दिल्ली जाने वाले विधायक डरपोक- खैरा
खैरा ने दिल्ली जाने वाले विधायकों पर कड़ा निशाना साधा | उन्होंने दिल्ली जाने वाले विधायकों को डरपोक करार दिया | खैरा ने कहा कि पंजाब को मजबूत तीसरा दल देंगे, जिसके लिए लोगों के साथ की जरुरत है |
Watch Video
https://youtu.be/3ukXT4kjeaU
