ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब विधान सभा के विरोधी पार्टी के नेता सुखपाल खैरा ने नाजायज माईनिंग के मामले में तकनीकी शिक्षा मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर एक बार फिर से आरोप लगाए है। उन्होने कहा कि चन्नी का करीबी रिश्तेदार भुपिंदर सिंह उर्फ हनी भी अवैध माईनिंग करने में शामिल है।
इसके इलावा खैरा का ये भी कहना है कि हनी 6 नाजायज़ माईनिंग में से एक का मालिक है जिस पर मुख्यमंत्री के आदेशो के बाद कारवाई की गई थी। साथ ही खैरा ने इस संबंधित तस्वीर को भी पेश किया। जिसमें चन्नी के साथ उनका रिश्तेदार भी मौजूद है।
जिस पर चरणजीत चन्नी ने पलटवार करते हुए कहा कि खैरा के द्धारा लगाए गए सभी आरोप गलत है। उनका और उनके परिवार के किसी भी सदस्य का माईनिंग से कोई लेना देना नहीं है। इसके इलावा उन्होने खैरा को कहा कि श्री दरबार साहिब में आए और श्री गुरू ग्रंथ साहिब की कसम खा कर कहे कि उसने जो भी आरोप लगाए है वो सही लगाए है। साथ ही कैप्टन अमरिंदर को भी साथ लाने के लिए भी कहा।
इसके इलावा चन्नी ने चुनौती देते हुए कहा कि खैरा अपने सभी आरोपो को सही साबित करके दिखाए। यदि उसने आरोप सही साबित नहीं कर पाया तो वो सरकारी कारवाई के लिए भी तैयार रहे। साथ ही चन्नी का ये भी कहना है कि जो तस्वीर खैरा ने दिखाई है वो किसी समारोह या किसी धरने की है जिसमें परिवार का कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता है।
I accept Minister Channi’s challenge to go to “Darbar Sahib” on the issue of illegal mining,on the ground that he should bring @capt_amarinder along to explain why he took a false oath with”Gutka Sahib”to eradicate drugs from PB in 4 weeks-khaira @ZeePunjab @News18Punjab pic.twitter.com/D4MeZeRSRp
— Sukhpal Singh Khaira (@SukhpalKhaira) March 13, 2018
सुखपाल खैरा ने ट्वीट करते हुए कहा कि वो चन्नी द्धारा दी गई चुनौती को स्वीकार करते है जिसके लिए वो श्री दरबार साहिब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ आने के लिए तैयार है।



