ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैरा ने विधानसभा स्पीकर राणा केपी सिंह से मुलाकात की और उन्हें मांग पत्र सौंपा। खैरा ने मांग की है कि विधानसभा सेशन की सीटिंग1 साल में 40 बार होनी चाहिए जो कि इस बार सिर्फ 14 बार होकर सिमट जाएंगी। राणा केपी सिंह ने कहा कि वो खैरा की मांग को पंजाब सरकार के आगे रखेंगे। उधर मीडिया से बातचीत में खैरा ने सरकार द्वारा कम खर्च के लिए बनाई गई सब कमेटी को व्यर्थ बताया।
विधानसभा स्पीकर से मिले सुखपाल खैरा
राणा केपी सिंह को सौंपा मांग पत्र
एक साल में 40 सीटिंग की मांग की
Watch Video
