ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथियों के एनकाउंटर के बाद सूबे के गैंगस्टरों में पुलिस की गोली का खौफ बढ़ गया है। इसी के चलते गैंगस्टर रवि देयोल ने संगरूर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।
आत्मसमर्पण के बाद रवि देयोल ने नेता को लेकर बड़ा खुलासा किया। रवि देयोल के आरोपों पर अकाली दल के सेक्रेटरी जनरल और राज्य सभा मेंबर सुखदेव सिंह ढींडसा ने प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजिंदर कौर भट्ठल के बेटे और सुनाम के बाजवा ने उन्हें बदनाम करने के लिए रवि देओल का सहारा लिया है।
इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि अमनबीर चैरी सिर्फ हमारा रिश्तेदार है। अकाली दल से उसका कोई संबंध नहीं है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि अगर उन्होंने कोई गलती की है तो उन्हें भुगतना पड़ेगा।



