श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक हुए सुखबीर बादल, बादल ने कांग्रेस को लिया आड़े हाथ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल सचखंड श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुए  वही उनके साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल सचखंड श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुए  वही उनके साथ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गोविंद सिंह लोंगोवाल भी मौजूद थे | वहीं पत्रकारों के साथ बात करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि अमृतसर के सुंदरी करेगा अगर किसी ने नुक्सान किया है उसका जो सबसे बड़ा जिम्मेवार है | नवजोत सिंह सिद्धू और वह जो अकाली सरकार ने प्रोजेक्ट लगाए थे, उन्हें गलत कहता था और अब उन्हीं को अच्छा बता रहा है। कांग्रेस सरकार बताए कि उन्होंने 15 दिनों में पंजाब को क्या नया प्रोजेक्ट वही प्रकाश सिंह बादल के द्वारा हेलीकाप्टर यात्रा पर करोड़ो रुपये फालतू खर्च करने के आरोपों पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और वह खुद रोजाना हरेक गांव में जाते थे। मौजूदा मुख्यमंत्री कहीं जाते ही नहीं, तो खर्च कैसे होगा।

amaritsar sukhbir singh badal

नवजोत सिंह सिद्धू ने इन्वेस्टमेंट के आरोप लगाए, उस पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि वह झूठ बोल रहे हैं। कोई नया प्रोजेक्ट 15 महीनों में नहीं आया। सिर्फ झूठ न बोलें यही नहीं पुलिस और विजिलेंस के अधिकारियों को ताड़ना। झूठा केस दर्ज कर वह गुनाह कर रहे हैं और वह इसे भुगतेंगे भी। सरकार के दबाव में झूठे केस न बनाए अधिकारी वही बेअदबी के मामले में आज सुखबीर सिंह बादल को बरगाड़ी में चल रहे मोर्चे पर सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब के लोग इस मामले में इंसाफ चाहते हैं।

amaritsar sukhbir singh badal

लेकिन जो लोग बेअदबी की बात कर रहे हैं, वे कांग्रेस पार्टी के कहने पर यह सब कर रहे हैं। कांग्रेस ने आपरेशन ब्लू स्टार को अंजाम दिया और देश को तोड़ना चाहते हैं, उनके प्रभाव में लोगों के सेंटीमेंट से न खेले। नहीं, तो पंजाब का माहौल फिर से खराब हो सकता है वहीं आम आदमी पार्टी के विधायकों पर तंज कसते हुए सुखबीर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के दो विधायकों को डिपोर्ट करने पर कहा कि अभी भी दो डिपोर्ट हुए हैं जल्द ही सभी डिपोर्ट होंगे।

amaritsar sukhbir singh badal

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठजोड़ पर सुखबीर सिंह ने कहा कि चाहे सारा विपक्ष इकट्ठा हो जाएं, कोई फर्क नहीं पड़ता वही एसआईटी और एसटीएफ की सुनवाई पर कहा कि कोर्ट में मामले है इसलिए कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता वही कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने पर सुखबीर ने कहा कि यह फैसला लोगों ने करना है। उन्होंने देशवासियों को अपील की कि जिस तरह पंजाब के लोग कैप्टन अमरिंदर सिंह के बहकावे में आ गए, उसी तरह कहीं लोग विपक्षी पार्टियों के बहकावे में आ गए, तो देश का काफी नुकसान होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री पद के लिए सही उम्मीदवार नहीं हैनशे के मुद्दे पर बोलते हुए सुखबीर सिंह बादल ने कहा डोप टेस्ट पर कहा कि पंजाब सरकार अपनी कमजोरी को छिपाने के लिए डोप टेस्ट करा रहे हैं। इससे पूरा पंजाब दुनिया में बदनाम हो रहा हैचंडीगढ़ में महिलाओं को हेलमेट पहनने पर बोलते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि महिलाओं को हेलमेट के मामले में कहा कि यह हमारा धार्मिक मामला है। इसमें किसी को हस्तक्षेप की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Watch Video

https://youtu.be/gCK_g5sDhi4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *