पटियाला के अकाली कौंसलर उम्मीदवारो की लड़ाई मेरी लड़ाई- सुखबीर बादल

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की है कि पटियाला के समूचे अकाली…

लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल ने घोषणा की है कि पटियाला के समूचे अकाली उम्मीदवारों के लिए वो खुद लड़ेंगे जो निगम चुनावों के दौरान कांग्रेस की धक्केशाही का शिकार हुए थे।

sukhbir badal

इसके लिए वकीलों के 5 सदस्यों का पैनल तैयार किया गया है जो सारे धक्केंशाही के केसों पर चर्चा करके हाईकोर्ट में पैरवी करेगे। सुरजीत सिंह रखड़ा और सुखबीर बादल  ने निगम चुनावों में उतरे अकाली उम्मीदवारों के दुख सुनने के बाद ये फैसला लिया है।

sukhbir badal captain

इसके इलावा सुखबीर बादल ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने शहर में ही करारी हार दिख रही थी जिस कारण उन्होंने अकाली दल और भाजपा की तरफ से खड़े किए उम्मीदवारों के साथ धक्केशाही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *