कांग्रेस सरकार के कारण पंजाब पुलिस कर रही है वर्दी की आड़ में गलत काम- सुखबीर बादल

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुखबीर बादल ने बठिड़ा में पौल खोल रैली के दौरान आईजी मुखविंदर सिंह छीना पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि छीना ने एक गरीब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुखबीर बादल ने बठिड़ा में पौल खोल रैली के दौरान आईजी मुखविंदर सिंह छीना पर निशाना साधा। उन्होने कहा कि छीना ने एक गरीब परिवार खिलाफ केस दर्ज करके पूरा परिवार उजाड़ कर रख दिया। जिस कारण अकाली सरकार के आने पर छीना को किसी भी हालत में छोड़ नहीं जाएगा।

sukhbir badal

सुखबीर ने कहा कि वह अफसरशाही के खिलाफ नहीं है पर अफसर ही यदि सरकार के इशारे पर काम नहीं करेंगे तो ऐसे अफसरों को समय आने पर सज़ा दी जाएगी। उन्होने पुलिस अफसरों को झाड़ते हुए कहा कि चाहे वो कांग्रेस सरकार के समय में वर्दी की आड़ में गलत काम कर रहे है पर वह ज्यादा दिन नहीं चलेगा।

sukhbir badal captain

सुखबीर बादल ने गांधी परिवार पर भी हमला करते हुए कहा कि गाधी परिवार ने सिख कौम पर जो जुल्म किए है उनको भुलाया नहीं जा सकता। 1984 सिख कत्लेआम को भुला कर पंजाब के लोगों ने कांग्रेस को अपनी सरकार के रूप में चुना पर वो अब पंजाब के लोगों पर इस फैसले पर पछता रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *