ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने एक बार फिर से पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह पर तंज कसा है। बता दें कि सुखबीर बादल ने इस बार कैप्टन अमरिंदर सिंह की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए है।
सूत्रों से पता चला है कि सुखबीर बादल ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने पद पर बैठ कर अभी तक कोई काम नहीं किया और ना ही किसी के साथ मुलाकात की है। साथ ही उन्होने ये भी कहा कि कैप्टन अपनी कार्यप्रणाली के समय करीब 3-4 वार ही अपने दफ्तर गए है।
गौरतलब है कि 7 अक्टूबर को कांग्रेस पार्टी और अकाली दल रैली करने वाले है। कैप्टन अमरिंदर सिंह लंबी में और शिरोमणी अकाली दल पटियाला में रैली करने वाले है।


