ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदकोट में शिरोमणी अकाली दल की जबर विरोधी रैली की जा रही है इस दौरान सुखबीर बादल ने रैली को संबोधन किया। साथ ही उन्होने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। सुखबीर बादल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांगेस पार्टी पहले भी पंजाब को काले अंधेरे में फेंक चुकी है और अब भी कांग्रेस पार्टी की इस तरह की पूरी कोशिश जारी है।
साथ ही उन्होने ये भी कहा कि पिछली बार हुई अबोहर की रैली को देखकर कांग्रेस सरकार हैरान थी जिस कारण पंजाब सरकार की पूरी कोशिश थी कि वो इस बार भी रैली को रोकी जाए पर वो अपनी इस कोशिश में नाकाम रहे।सुखबीर बादल ने कैप्टन अमरिंदर को यहां तक कह दिया कि श्री गुटका साहिब की कसम खाने के बाद भी कैप्टन सरकार ने कुछ भी नहीं किया है जिस कारण कैप्टन ने ही सबसे बड़ी बेअदबी की है।

