लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: पंजाब सरकार ने 2750 सरकारी प्रइमरी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देने का ऐलान किया था जिस कारण सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है।
बता दे कि इटरनैशनल स्तर के अर्थशास्त्री और सेंट्रल यूनिवर्सिटी बठिंड़ा के चांसलर डॉ. एस.एस जौहल और पंजाब के प्रसिद्ध साहित्कार और साहित्य कला परिषद के चेयरमैन डॉ. सुरजीत पातर ने भी सरकार के इस फैसले के खिलाफ विरोध जताया है।
उन्होने कहा है कि तीसरी कक्षा तक बच्चे को अपनी मातृ भाषा में ही शिक्षा देनी चाहिए।
इसके इलावा उन्होने ये भी कहा कि बच्चा सबसे पहले और जल्दी अपनी भावनाएं मातृ भाषा में ही उजागर करता है और उतनी ही जल्दी से दूसरों की भावनाओं को समझ सकता है।
जबकि दूसरी भाषा को समझने के लिए उसका मानसिक विकास होना जरूरी होता है। आपको बता दें कि डॉ. जौहल ने साफ कहा है कि वो अलग-अलग सूबों में कन्वैनशन करवाएंगे जिसमें वो सरकार को उनको इस फैसले के बूरे प्रभावों के बारे में बताएंगे।



