ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : पंजाब के बाद अब नशे का राक्षस हरियाणा में भी युवाओं को अपना शिकार बना रहा है। नशे की लत के चलते टोहाना के गुल्लरवाला गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुल्लरवाला गांव के लक्ष्मण और राजपाल ने बताया कि सुरेंद्र नशे का आदि था। वो स्मैक का नशा करता था।
कई जगह पर इलाक कराने के बाद भी उसके हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। रात को भी वो नशे की मांग कर रहा था। इसलिए परिवार वालों ने उसके कमरे के बाहर रात भर पहरा दिया, लेकिन सुबह जब देखा तो उसका शव कमरे के पंखे से लटका हुआ था। इस पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्जकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों के अनुसार सुरेंद्र ने नशे की लत के चलते खुदकुशी की है।

