Pakistan Bomb Blast News: पाकिस्तान की मस्जिद में आत्मघाती हमला; हमीदुल हक हक्कानी समेत पांच लोगों की मौत

Pakistan Bomb Blast News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अखोरा खट्टक स्थित दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती…

Pakistan Bomb Blast News: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अखोरा खट्टक स्थित दारुल उलूम हक्कानिया मदरसे में शुक्रवार की नमाज के दौरान हुए आत्मघाती बम विस्फोट में 5 लोग मारे गए और 20 अन्य घायल हो गए. (Suicide attack in a mosque in Pakistan news in hindi)

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट नौशेरा जिले के अकोटा खटक में मदरसा-ए-हक्कानिया में हुआ, जब लोग शुक्रवार की नमाज पढ़ रहे थे इस हमले में जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम-सामी (जेयूआई-एस) के प्रमुख मौलाना हमीदुल हक हक्कानी भी मारे गए. वह जेयूआई-एस के पूर्व प्रमुख और ‘तालिबान के पिता’ मौलाना समीउल हक हक्कानी के पुत्र थे.

खैबर पख्तूनख्वा के पुलिस महानिरीक्षक जुल्फिकार हामिद ने कहा कि आत्मघाती बम विस्फोट होने का संदेह है और हमीदुल हक को निशाना बनाया गया था. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने विस्फोट की निंदा की.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *