ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सनी लियोन को एक शख्स से अचानक गोली मार दी। देखते ही देखते सनी जमीन पर गिर जाती हैं और आसपास के लोग उन्हें उठाते हैं। चौंकिए मत, क्योंकि यह सीन सनी लियोन की अपकमिंग फिल्म ‘कोकाकोला” की फिल्म का हिस्सा है, उन्हें सच में गोली नहीं लगी है।

दरअसल, सनी ने अपने ट्वीटर अकांउट पर अपनी आने वाली फिल्म के सीन का एक छोटा वीडियो शेयर रखा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। आपको बता दें, सनी लियोन को बॉलीवुड में कदम रखे अभी थोड़ा ही समय हुआ है, लेकिन आज वे फिल्म इंडस्ट्री में बड़ी- बड़ी एक्ट्रैसिस को मात दे रही हैं और अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। पिछले साल सनी ‘मोस्ट गूगल्ड सेलीब्रिटी’ भी बनी थी।

सनी अपनी आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोकोकोला’ में उत्तर प्रदेश की स्थानीय लड़की का किरदार निभाएंगी। जिसके लिए उत्तर प्रदेश की स्थानीय भाषा को सीख रही हैं।
