ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: विदेशी महिला को खुफिया जानकारी देने के लिए पुलिस ने सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 7 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल व 3 सिम कार्ड बरामद किए है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम रविंद्र है। वह थल सेना की 5 कुमाऊं रेजिमेंट में सिपाही के पद पर कार्यरत है और हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव बसई का रहने वाला है। पुलिस ने उसे नारनौल रेलव स्टेशन से पकड़कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी संबंधन पाकिस्ता से हो सकते हैं। हालांकि आरोपी ने महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

