ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: भारत ने बुधवार को देश में निर्मित और परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम और 350 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के एक परीक्षण केंद्र से सफल रात्रि परीक्षण किया ।
रक्षा सूत्रों ने बताया कि सेना ने प्रायोगिक परीक्षण के तौर पर सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल को रात करीब साढ़े आठ बजे चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र के प्रक्षेपण परिसर-3 से दागा गया । अत्याधुनिक पृथ्वी-2 मिसाइल 500 से एक हजार किलोग्राम तक का आयुध ले जाने में सक्षम है और यह दोहरे इंजन वाली तरल प्रणोदक चालित है

