ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फतेहाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां BJP प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला हादसे का शिकार हो गए।
मिली जानकारी अनुसार BJP प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि एक साइकिल सवार को बचाते बचाते ये हादसा हुआ।
पर गणीमत यह रही कि इस हादसे में सुभाष बराला बाल-बाल बच गए। सुभाष बराला को इस हादसे के कारण सिर्फ मामूली चोटे ही आई है। बता दें कि सुभाष बराला अपनी गाड़ी में एक कार्यक्रम के लिए जा रहे थे कि अचानक ही रास्ते में ये हादसा हुआ।


