शिमला में Famous कांन्सटेबल को जड़े थप्पड़ की गूँज चंडीगढ़ तक पहुंची

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने वाले यदि खुद ही ट्रैफिक नियमों का पालना करना भूल जाएं तो वो कैसे आम लोगों को ट्रैफिक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाने वाले यदि खुद ही ट्रैफिक नियमों का पालना करना भूल जाएं तो वो कैसे आम लोगों को ट्रैफिक नियमों की पालना करवा सकते है। ऐसा ही मामला शिमला से सामने आया है जहां पर एक सब इंस्पेक्टर ट्रैफिक नियम खुद ही भूल गया जब उन नियमों को एक कांस्टेबल ने याद करवाने की कोशिश की तो उसको थप्पड़ जड़ दिया। इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी की।

constable

बता दें कि चंडीगढ़ के सेक्टर 24 चौकी के इंचार्ज रोहिताश में शिमला गए जब वो चाय पीने के लिए रूके तो उन्होने अपनी गाड़ी गलत जगह खड़ी कर दी जब उनको ऐसा करने से शिमला पुलिस के कांस्टेबल राकेश कुमार ने रोका तो उनको थप्पड़ जड़ दिया।

constable

जिस कारण उन्होने ट्रैफिक नियमों को तार तार करके रख दिया। गौरतलब है कि कांस्टेबल राकेश कुमार को बेहतरीन सेवाओं के कारण सम्मानित भी किया जा चुका है। फिलहाल कांस्टेबल की शिकायत पर सब-इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *