ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- राजधानी दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं | बदमाशों को ना तो कानून का डर है और ना ही वर्दी का खौफ | बदमाशों ने एक पुलिस सब इंस्पेक्टर को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया | मृतक के परिजनों का कहना है कि सब इंस्पेक्टर राजकुमार अवैध शराब की तस्करी का विरोध करते थे जिसकी वजह से कुछ बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी |
उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई | पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है | घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है | पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी किए जाने का दावा किया है |
Watch Video
https://youtu.be/O6KE_5H0jBc
