Kaithal में 25 हजार की रिश्वत लेते SI रंगे हाथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

कैथल, 1 अक्तूबर कैथल में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को…

कैथल

कैथल, 1 अक्तूबर

कैथल में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सुभाष नगर निवासी साहिल कुमार ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि लड़ाई-झगड़े के एक मामले में उसका नाम निकलवाने के एवज में सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है।

रंगे हाथों किया गिरफ्तार

विजिलेंस टीम ने शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाने में जाल बिछाया। विजिलेंस टीम ने सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान एमडी शुगर मिल कृष्ण कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर मौजूद रहे।गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी सब इंस्पेक्टर को अपने कार्यालय ले गई, जहां मामले में आगे की कार्रवाई और जांच की जा रही है।

 अन्य खबरें जानें –

ਮਹਾਰਾਸ਼ਟਰ ਸਾਈਬਰ ਵੱਲੋਂ ਹਨੀ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਫ਼ਾਈਨਲ ਰਿਮਾਈਂਡਰ: 5 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਲਈ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਲਬ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *