पंजाब स्टूडेंट यूनियन ने मांगों को लेकर दिया धरना प्रदर्शन, मांगे पूरी ना हुई तो संघर्ष होगा तेज़

Online Desk/LivingIndiaNews: पटियाला में पंजाब स्टूडेंट यूनियन और विभिन्न जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते…

Online Desk/LivingIndiaNews: पटियाला में पंजाब स्टूडेंट यूनियन और विभिन्न जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा।

  • स्टूडेंट यूनियन और विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन
  • असिस्टेंट कमिश्नर को सौंपा मांग पत्र
  • मांगे पूरी ना होने पर दी संघर्ष तेज़ करने की चेतावनी

students protest in patiala

आज पटियाला के डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर पंजाब स्टूडेंट यूनियन और विभिन्न जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर को मांग पत्र सौंपा । वहीं असिस्टेंट कमिश्नर ने कहा उन्हें जो मांगपत्र दिया है इसे वह पंजाब सरकार तक पहुंचा देंगे ।

students protest in patiala2

वहीं मीडिया से बात करते हुए छात्र यूनियन के प्रधान ने कहा कि पंजाब सरकार सत्ता में आने से पहले बेरोजगारी हटाने,हर घर में एक नौकरी देने का और किसानों का कर्जा माफ करने के वादे किए थे वह सारे वादे झूठे साबित हुए हैं। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने उनकी मांगे पूरी ना की तो वह पूरे पंजाब में कॉलेजों में संघर्ष करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *